तूफानी बरसातों के बाद
लम्बी अँधेरी रातों के बाद
अड़ियल सन्नाटों के बाद
जो दुआ की तरह आये
यह शहर वह सवेरा है
*
ज़र्द चेहरों की आशा
बेताब मुरादों की परिभाषा
टूटते सपनों की आकांशा
जो है सबका हमराज़
यह शहर वह आफताब है
*
भेदभाव से निजाद
अनीति के खिलाफ जिहाद
बरसों के कैद के बाद
जो लगे जन्नत सा आबाद
यह शहर वह आज़ादी है

